अकेला
संजय कुमार सिंह बोले तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), मुंबई के डेप्युटी डायरेक्टर जनरल (DDG) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के उड़ीसा कैडर के 1996 बैच के अधिकारी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संजय सिंह की अवैध तरीके से कमाई संपत्तियों की जांच का आदेश दिया है। अब पढ़िए कि नए वर्ष 2023 का जश्न संजय सिंह ने मुंबई के सेवन स्टार होटल ताज महल पैलेस में मनाया था। अगले महीने वे खंडाला भी गए थे।
तब संजय सिंह NCB में DDG (Ops) थे और दिल्ली में पोस्टेड थे। नए वर्ष 2023 का वेलकम करने के लिए संजय सिंह 4 जनवरी 2023 को दिल्ली से मुंबई आए। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी अनुपमा सिंह और बेटा सक्षम सिंह थे। यहां वे ताज महल पैलेस होटल में एक रात रुके। दूसरे दिन 5 जनवरी को उन्होंने चेक आउट किया। एक IPS के लिए ताज महल पैलेस होटल में सपरिवार मात्र एक रात रुकना कोई बड़ी बात नहीं है। IPS तो एक रात का किराया 50,000 रुपए पे कर ही सकता है। परंतु संजय सिंह ने होटल का बिल नहीं भरा। उनके एक जूनियर अधिकारी ने होटल के काउंटर पर नकद 50,000 रुपए जमा किया। क्यों ?
इसके बाद मार्च 2023 में संजय सिंह दिल्ली से मुंबई आए। यहां से वे खंडाला गए। इसके लिए लक्जरी कार इन्नोवा बुक किया। शनिवार को गए और रविवार को वापस आ गए। संजय सिंह खंडाला क्यों गए। किसके साथ गए, मालूम नहीं पड़ा। लेकिन इतना मालूम पड़ा कि इन्नोवा कार का किराया 15,000 रुपए उनके एक जूनियर अधिकारी ने दिया। क्यों ?
ये वही संजय सिंह हैं जिन्होंने एक साल के अंतराल में अपने बेटे सक्षम सिंह की MBBS की पढ़ाई में और नवी मुंबई में एक 4BHK फ्लैट के इन्वेस्टमेंट में कुल 6 करोड़ रुपए खर्च किए। ये रुपए कहां से आए? ABI की इन्फॉर्मेशन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्रवाई का आदेश दिया है। ताज महल पैलेस होटल में सपरिवार स्टे और खंडाला विजिट की भी जानकारी ABI ने प्रधान मंत्री कार्यालय, गृह मंत्री कार्यालय, सीवीसी, सीबीआई, एनसीबी, सचिव, उड़ीसा सरकार आदि को दे दी है।
एक मजेदार घटना। जब ABI संजय सिंह और भ्रष्टाचार में इनके कुलगुरू आईपीएस ज्ञानेश्वर सिंह की कारगुजारियों के सबूत इकट्ठा कर रहा था तो संजय सिंह को इसकी भनक लग गई। घबराकर संजय सिंह ने पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवा सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली। आज यानी 30 अप्रैल 2024 को संजय सिंह की पुलिस विभाग से विदाई है। मतलब अंतिम दिन है।
संजय सिंह ने ही एक साजिश के तहत शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में क्लीन चिट दी थी। मुंबई के NCB जोनल अधिकारी रहे समीर वानखेड़े ने आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। यह बात NCB DDG CVO रहे ज्ञानेश्वर सिंह को पसंद नहीं आई। ज्ञानेश्वर सिंह ने ही संजय सिंह को मुंबई इस कृत्य के लिए भेजा था। संजय सिंह ने वफादारी दिखाई। अब दोनों मुसीबत में हैं। ज्ञानेश्वर सिंह का CVO पद छीन लिया गया है। पोर्न स्टार परमिता भौमिक (काल्पनिक नाम) के साथ अहमदाबाद के ITC NARMADA होटल में तीन रातें बिताने पर उनके खिलाफ FIR हो सकती है। गिरफ्तार भी हो सकते हैं।
Action needed